Love Affair: रात में गर्लफ्रेंड से मिलने आया 'रंगबाज आशिक', सुबह तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

मिर्जापुर जिले ने प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी उसके घर छत पर चढ़कर रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया।

love affair Mirzapur lover chandauli high voltage drama at girlfriends house

love Affair: रात में प्रेमिका के घर वालों को फोन करके धमकी देने के बाद उससे मिलने पहुंचा एक रंगबाज प्रेमी रात भर प्रेमिका के घर पर शोर मचाने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा।

मध्य रात्रि से प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ और शुक्रवार सुबह 10 बजे तक चलता रहा। इस दौरान कई बार वह आत्मदाह करने की धमकी देता तो कई बार छत से कूदकर आत्महत्या करने की बात करता।

प्रेमी को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस द्वारा उच्‍चाधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी गई तो एसडीएम चुनार और सीओ चुनार भी मौके पर पहुंचे।

सुबह में एक बार वह अपने शरीर में आग भी लगा लिया हालांकि फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्काल आग को बुझाते हुए उसे पकड़ लिया। पकड़े गए रंगबाज आशिक से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, मामला मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। चंदौली जनपद के एक गांव का रहने वाला युवक अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर अक्सर आया जाया करता रहता था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह युवती से प्रेम करने लगा। गुरुवार की रात्रि में उसने युवती के परिजनों को फोन किया और जान से मारने की धमकी धमकी देते हुए प्रेमिका से मिलने के लिए आने की बात कही।

प्रेमी की बात सुनकर युवती के घर वाले अपने घर पर ताला लगाकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे प्रेमी वहां पहुंचा तो ताला लगा देखकर उसे और गुस्सा आया और वह ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया।

ताला तोड़कर जब वह कमरे में प्रवेश कर गया तो कमरे में भी कोई नहीं मिला उसके बाद वह प्रेमिका के परिजनों को पुनः फोन किया और गाली गलौज देने लगा। उसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर पूरे मामले से अवगत कराया।

सूचना मिलने के बाद अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने प्रेमी को आवाज लगाई तो प्रेमी छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़ने के बाद प्रेमी आत्मदाह की धमकी देने लगा।

वह अपने हाथ में गैस सिलेंडर भी लिया था ऐसे में अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस उसके पास जाने की जहमत नहीं उठाई। रात भर प्रेमिका के छत पर प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

सुबह हो जाने के बाद पुलिस ने उसे कई बार उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद एसडीएम चुनार और सीओ चुनार भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद वह आग लगा लिया। आग लगाने के बाद फायरमैन तत्काल आग को बुझाते हुए प्रेमी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया द्वारा बताया गया कि प्रेमी को पकड़ कर लाया गया है उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बारे में प्रेमिका के परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रेमिका के परिजन तहरीर नहीं देते हैं तो भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+