मिर्जापुर: बिजली विभाग के जेई से मारपीट, मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में एक ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर घुस कर जेई के साथ मारपीट की। जेई ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। जेई ने शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग किया है। पूरी घटना विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

समर्थक संग आया ग्राम प्रधान
बिजली विभाग के जेई विनय कुमार बिंद ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अकसौली विद्युत केंद्र पर अधीनस्थ के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान ककरहा गांव के पूर्व प्रधान संजय दुबे अपने समर्थकों के साथ आए और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। गाली देते हुए बार-बार दोहरा रहे थे कि मेरे गांव में बिजली क्यो नहीं दी। जेई का कहना है कि प्रधान ने उनपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास भी किया।
जेई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जेई विनय कुमार बिंद का कहना है कि वह किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भागकर डिविजन कार्यालय पहुंचे तो वहां भी प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे। पूरा विवाद और मारपीट की पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अधिशासी अभियंता मनोज यादव ने बताया कि मामले में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्यालय में घुसकर जेई के साथ मारपीट की गई, जो बहुत ही निंदनीय है। पुलिस ने आरोपित प्रधान समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications