जहर देकर सास को मारने का प्लान फेल तो बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रेता गला

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में एक हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां के चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव में बीते बुधवार को वृद्धा की गला रेत कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वृद्धा की छोटी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास का गला रेत कर शव को बरामदे में रखा था। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने छानबीन करने के बाद बहू से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूला। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को छत से बरामद कर लिया।

daughter in law and her lover planned to kill her mother in law in mirzapur

घर के बरामदे में मिला था वृद्धा का शव

चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय पेड़ा देवी घर में अपने पति, दो पुत्र के साथ रहती थी। नीचे वृद्धा और प्रथम तल के कमरे में दोनों पुत्रों का परिवार रहता था। बीते गुरुवार को गांव का एक व्यक्ति शौच के लिए जा रहा था तो पेड़ा देवी को उसके घर के बरामदे में मृत अवस्था में पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। छानबीन में पुलिस को वृद्धा के कमरे के अंदर के साथ छोटी बहू के कमरे के अंदर भी खून के निशान मिले।

बहू के कमरे में खून मिलेने से हुआ शक

छोटी बहू के कमरे के अदंर रक्त मिलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। सर्विलांस से तहकीकात की गई तो और भी सबूत हाथ लगे। सबूतों के आधार पर पुलिस ने छोटी बहू शीला देवी से पूछताछ किया तो उसने हत्या की बात को स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी दिनेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चील्ह निवासी टेंपो चालक दिनेश यादव का शीला देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिनेश शीला से मिलने घर पर आता था। इस बात को लेकर शीला की सास पेड़ा देवी ने विरोध किया। इसके बाद शीला और दिनेश ने उसकी हत्या की साजिश रची। रात को दो बजे के करीब दिनेश पेड़ा देवी को पकड़ कर रखा और बहू शीला ने सास का गला रेत दिया। शव को बरामदे में रख दिया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर कपड़े में लगे खून को धोया। इस कारण शीला के कमरे में खून मिला था। उसकी निशानदेही पर छत पर दीवार के बीच छिपाकर रखा धारदार हथियार बांका बरामद किया।

पैसा बड़े पुत्र को देना भी था कारण

पेड़ा देवी अपना पैसा आदि बड़े पुत्र को देती थी। इस बात को लेकर छोटी बहू से विवाद होता था। छोटी बहू से दिनेश यादव मिलने आता था। इस बात का भी सास पेड़ा देवी विरोध करती थी। इन सब बातों से नाराज छोटी बहू शीला ने दिनेश के साथ मिलकर सास के हत्या की साजिश रची।

एक महिना पहले जहर देने की साजिश की

छोटी बहू सास को किनारे लगाने के लिए एक माह पूर्व जहर देकर हत्या करने की साजिश रची थी, पर वह सफल नहीं हो सकी। सास पेड़ा देवी अपना खाना खुद बनाती थी। अपने कमरे में छोटी बहू को आने नहीं देती थी। इस कारण शीला जहर देने में सफल नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें- बेड पर मरीज की जगह आराम फरमा रहा कुत्ता, जब BJP विधायक कार्ड बांटने पहुंचे अस्पताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+