सोनभद्र में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख देगी कांग्रेस पार्टी: प्रियंका गांधी
मिर्जापुर। सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजन शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के लिए चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे तो प्रियंका गांधी भावुक हो गईं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान पीड़ित परिवार की महिलाएं अपना दर्द बयां करते हुए रोने लगी। प्रियंका ने पीड़ितों के आंसू पोंछते हुए उन्हें लगे से लगा लिया और उनकी हिम्मत बढ़ाई। प्रियंका गांधी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी सोनभद्र नरसंहार में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।'

प्रियंका गांधी को प्रशासन ने नहीं दी सोनभद्र जाने की इजाजत
सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने को लेकर अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को प्रशासन ने सोनभद्र जाने की इजाजत नहीं दी। जिला प्रशासन और पुलिस ने प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते वक्त 25 किलोमीटर पहले नारायण पुलिस चौकी पर रोका लिया था और हिरासत में लेकर मिर्जापुर स्थित चुनार गेस्ट हाउस रखा था। बता दें कि शनिवार की सुबह 15 पीड़ित परिवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के लिए चुनार स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान पीड़ित महिलाओं से मिलकर प्रियंका गांधी काफी भावुक हो गईं। उन्होंने महिलाओं के गले मिलकर ढांढस बंधाया।
कांग्रेस पार्टी देगी 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
पीड़ितों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, 'मैं उनसे (सोनभद्र के पीड़ितों से) मिलीं और उनका हाल-चाल लिया। यहां आने का मेरा मकसद पूरा हो गया। कांग्रेस इस घटना में मारे गए लोगों के परिवार को 10-10 लाख की सहायता देगी। इसके बाद प्रियंका गांधी मिर्जापुर से लौट आईं।












Click it and Unblock the Notifications