मिर्जापुर: बच्चा चोरी की अफवाह में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, लोगों ने पीटा
Recommended Video

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक बांग्लादेशी महिला की लोगों ने पिटाई कर दी। रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों ने महिला को भीड़ से बचाते हुए पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ किया तो पता चला कि महिला बांग्लादेश की रहने वाली है। बांग्लादेशी महिला की होने की जानकारी होने पर खुफिया विभाग सक्रिय हो गया। एलआईयू के साथ आईबी के अधिकारी महिला से पूछताछ किया। बिना पासपोर्ट के भारत में घुसने पर उसे जेल भेज दिया गया।

बाइक सवारों ने महिला को बचाया
पहाड़ी पोखरा के पास दोपहर में गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। तभी गांव के लोग एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़कर पिटाई करने लगे। पिटाई के बीच महिला किसी तरह वहां से भागी। तभी बाइक से आ रहे युवकों ने महिला को रोककर भीड़ को समझाया और पुलिस को सूचना दी। भीड़ उग्र हो रही थी। समय रहते एक तरफ से देहात कोतवाल अभय सिंह और दूसरी ओर से बरकछा चौकी प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ लिया।
ट्रांसलेटर से बात करने पर पता चला वह बांग्लादेशी है
देहात कोतवाली में महिला को लाकर पूछताछ किया। उसकी भाषा लोगों के समझ में नहीं आ रही थी। उसने पेपर पर लिख कर अपना नाम, पता बताया। तब जाकर पता चला कि महिला बांग्लादेश की रहने वाली है। बांग्लादेश की महिला होने की सूचना पर प्रशासन के कान खड़े हो गए। सूचना पर एलआईयू और आईबी के अधिकारियों ने पूछताछ किया। महिला ने अपना नाम नसीमा परवीन और पता गाजीपुर थाना चिरीस बंडोर जिला रासही बांग्लादेश बताया। महिला खुफिया विभाग के बांग्लादेशी भाषा के जानकार ने पूछताछ किया।












Click it and Unblock the Notifications