'अखिलेश खुद बीजेपी में शामिल होना चाह रहे' डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर में सपा पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मिर्जापुर जनपद में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी का सूर्यास्त हो रहा है और अखिलेश यादव खुद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने उन्हें सुझाव दिया है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क करना होगा। साथ ही डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि एक शर्त भी रखी गई है कि भाजपा में कोई भी गुंडा, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचारी शामिल नहीं होगा।

keshav-prasad-maurya-gave-a-statement

सपा की साइकिल हो चुकी है पंचर
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन बहुत बड़े अंतर से जीत रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो चुकी है जिसकी फॉर्मेलिटी जनता 20 तारीख को करेगी और परिणाम 23 तारीख को दिखाई देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि लोग कमल के फूल का बटन दबाएं और हम यकीन दिलाते हैं कि क्षेत्र को कमल के फूल की तरह खिला देंगे।

सपा सरकार में नौकरी के लिए देने होते थे रुपए
प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की गई है कि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान नौकरी करने के लिए लोगों को रुपए देने पड़ते थे।

अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रतिभा के आधार पर अभ्यार्थियों को नौकरी दी जा रही है। दरअसल केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर जनपद के देवरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में प्रबुद्ध जनों को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+