'भांजे SP हैं और मैं डॉक्टर...', गाड़ी रोकने पर पुलिस वालों पर भड़का शख्स, आगे जो हुआ जानकर हंस पड़ेंगे आप
Mirzapur Viral Video: मिर्जापुर जनपद के संत नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक शख्स की गाड़ी को चेक करने के लिए रोक लिया। इस दौरान वह शख्स पुलिसकर्मियों पर भड़क गया। उसके बाद वह पुलिसकर्मियों को धमकी तक दे डाला।
उसने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर और अपने दो भांजे को एसपी बताया। इस दौरान चौराहे पर मौजूद किसी शख्स द्वारा वीडियो बना लिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। उस समय तो शख्स को पुलिस ने छोड़ दिया था।

हालांकि शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा शख्स की पहचान कराई गई तो पता चला कि वह शराब के नशे में था। नशे में ही वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर और अपने दो भांजो को एसपी बता रहा था। ऐसे पुलिस द्वारा शांति भंग किया शंका में उसका चालान कर दिया गया।
दरअसल, यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के संत नगर थाना क्षेत्र के दीपनगर चौराहे का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात में पुलिस द्वारा दीप नगर चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में एक युवक वहां पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाने लगा।
पुलिस कर्मियों द्वारा उसे समझाया गया लेकिन वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर और अपने दो भांजों को एसपी बताते हुए पुलिस कर्मियों पर अपनी भड़ास निकलता रहा। इस दौरान चौराहे पर काफी भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने वहां का वीडियो बना दिया।
वीडियो बनाने वाले नहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा जब धमकी देने वाले शख्स के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि वह डॉक्टर नहीं है बल्कि क्षेत्र में राजनीति करता है। ऐसे में पुलिस द्वारा उसे पकड़ कर शनिवार को शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया। शराब के नशे में पुलिस कर्मियों को अर्दब में लेने वाले शख्स की जिले में खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications