यूपी की सत्ता में वापसी के बाद एक्शन मोड में सरकार, इस माफिया की काली कमाई पर चला CM योगी का बुलडोजर

मेरठ, 15 मार्च: उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतकर एक बार फिर सत्ता पर काबिज हुई योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मेरठ के टीपी नगर के जगन्नाथ पुरी स्थित ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से खरीदे गए पार्क में बनाई गई अवैध दुकानों पर सीएम योगी का बुलडोजर चला है। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो ने दूसरों के नाम पर अपना अवैध साम्राज्य खड़ा किया है। पुलिस की अभिरक्षा से फरार बदन सिंह पर ढाई लाख का इनाम घोषित है।

Yogi Adityanath govt bulldozer demolished illegal property of gangster Badan Singh Baddo in meerut

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का दंबगों के खिलाफ एक्शन जारी है। पश्चिमी यूपी के कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो अवैध शराब और जमीन पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई के बाद से फरार है। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 15 मार्च से योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया के अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। कुख्यात शराब माफिया बदन सिंह बद्दो मेरठ में पुलिस हिरासत से भागा था। फरारी काट रहे बदन सिंह पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। टीपी नगर के जगन्नाथ पुरी में पार्क की जमीन पार्षद राजीव उर्फ काले के साले शिव कुमार की पत्नी रेनू गुप्ता के नाम है। एमडीए की टीम ने मंगलवार को पुलिस के साथ दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

शिवकुमार ने यह दुकान पटेल नगर के कबाड़ी नईम को किराए पर दी हुई है। सोतीगंज बंद होने के बाद नईम कबाड़ी ने जगन्नाथपुरी में अपना गोदाम बना रखा था। दुकानें ध्वस्त होने के बाद नईम कबाड़ी अपना सामान उठा रहा है। नईम कबाड़ी के मुताबिक, यह दुकानें कुछ महीने पहले ही शिवकुमार से किराए पर ली थी। इस मामले में थाना प्रभारी विवेक शर्मा का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगियों ने अवैध कब्जा कर रेनू गुप्ता के नाम बैनामा करा दिया था, जिस पर अवैध तरीके से बिना अनुमति के दुकानें बना दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+