पति को मारने के लिए पत्नी ने अपनी सहेली को ऑफर किए 25 लाख, प्रेमजाल में फंसाकर करा दी हत्या

मेरठ। यूपी के मेरठ में रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दौलत की खातिर एक पत्नी ने अपने पति की सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद इस हत्याकांड के बारे में खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक कारोबारी की पत्नी, उसकी सहेली और भाड़े के हत्यारे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 25 नवंबर को मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले नामी शराब कारोबारी राजेश अहलूवालिया घर से लापता हो गए थे। राजेश डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अकेले रहते थे जबकि उनकी पत्नी नीलांजना दिल्ली में साकेत में किराए के मकान में रहती थीं।

woman offer 25 lakh and planned to kill her husband meerut in up

पुलिस ने जांच के दौरान राजेश के कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो एक नंबर सामने आया जोकि सलोनी नाम की महिला का था। पुलिस ने सलोनी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो जो सच सामने आया वो हैरान कर देने वाला था। सलोनी ने पुलिस को बताया कि राजेश अहलुवालिया की पत्नी नीलांजना जोकि कुछ दिन पूर्व तक गाजियाबाद में रहती थी, उसके साथ अच्छे संबंध बन गए थे। इस दौरान नीलांजना ने अपना दुःख जाहिर करते हुए बताया कि उसका पति राजेश उसे बहुत मारता-पीटता है। खर्चे को पैसे नहीं देता और उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की धमकी देता था।

woman offer 25 lakh and planned to kill her husband meerut in up

नीलांजना ने सलोनी को अपने पति राजेश की हत्या का ऑफर दिया। जिसके बदले 25 लाख रुपए की कीमत तय हुई। सलोनी ने अपने जानने वाले शख्स राशिद के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली और राजेश को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर मिलने के बहाने हापुड़ बुलाया। उसके बाद सलोनी राजेश लेकर खुर्जा पहुंची जहां मौका पाकर सलोनी और उसके साथी राशिद और साबिर ने मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया और राजेश की गाड़ी वापस मेरठ छोड़ दी। इस तरह पुलिस ने सलोनी द्वारा बताए गए बिंदुओं पर जांच करते हुए नीलांजना, राशिद और सलोनी को गिरफ्तार कर लिया। राजेश के शव का अंतिम संस्कार खुर्जा पुलिस ने लावारिस लाश के रूप में पूर्व में ही कर दिया था ।

ये भी पढ़ें- Video: कॉलेज का गेट बंदकर छात्राओं ने मनचले की निकाल दी सारी हीरोगीरी, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+