थाने में महिला बोली- नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर देवर ने रेप किया, शौहर ने मुझे ही घर से भगा दिया
मेरठ। यूपी में मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला से उसके शौहर, देवर और सास ने ज्यादती की। महिला ने अपने शौहर और सास से कहा था कि दो देवरों नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मेरा गैंगरेप किया है। इस पर शौहर और सास भड़क गए और महिला को ही चुप करने लगे। महिला ने शिकायत करनी चाही तो बुरी तरह पीटा गया। बाद में किसी तरह वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई।

पीड़िता के मुताबिक, हमारी वर्ष 2014 में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के निवासी से शादी हुई थी। सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन बीते मंगलवार को जब मैं घर पर अकेली थी तो दो देवरों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। होश में आने पर मुझे पता चला। इस मामले की शिकायत अपने शौहर और सास से की तो उन्होंने भी चुप करा दिया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर पीटा। हाथ तोड़ डाला और फिर घर से भी निकाल दिया।
इस मामले में मेरठ पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। वह आज एसएसपी कार्यालय आई थी। उसके बयान दर्ज किए गए।












Click it and Unblock the Notifications