ननद ने भाभी के बाल काट मुंह पर पोती कालिख, सरेआम कही ऐसी बातें

Meerut news, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति से अवैध संबंधों के शक में सगी भाभी के चेहरे पर कालिख पोत दी। गुस्से में महिला ने भाभी के बाल तक काट दिए। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।

भाभी पर पति से अवैध संबंध का आरोप

भाभी पर पति से अवैध संबंध का आरोप

मेडिकल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की दिल्ली में शादी हुई थी। देर शाम युवती अचानक पिता के घर पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। युवती का आरोप था कि भाभी उसके पति पर डोरे डाल रही है। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। कई बार टोकने के बाद भी वह हरकत से बाज नहीं आई। उसके पति से छिप-छिपकर मिलती है। वहीं, युवती की भाभी ने आरोप नकारते हुए उसके पति पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इससे गुस्साई युवती कहीं से कालिख लेकर पहुंची और भाभी के चेहरे पर पोत दी। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

कैंची से काटे बाल, कालिख पोत सड़क पर दौड़ाया

कैंची से काटे बाल, कालिख पोत सड़क पर दौड़ाया

कुछ ही देर में मामला सड़क पर आ गया। गुस्साई ननद ने कैंची से भाभी के बाल भी काट डाले और कालिख पोत कर उसे सड़क पर दौड़ा दिया। बवाल की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आयी। इसके कुछ ही देर बाद प्रकरण की वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में ननद अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगा रही है। उसके साथ मारपीट भी कर रही है। घर के बाहर लगी टंकी पर मुंह धोते वक्त ननद ने भाभी को कई बार लात मारी।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

एसओ कैलाश चंद्र ने बताया कि जिस महिला के चेहरे पर कालिख पोती गई है और बाल काटे गए हैं, उसको चोट भी आई है। इस कारण महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, उन्हें महिला थाने भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+