बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने बहू और उसके घरवालों को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Meerut news, मेरठ। यूपी के मेरठ में महिला को बेटी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके में घुसकर परिजनों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का ये वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि जबसे उनकी बेटी को बेटी हुई है तभी से उसकी ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

woman beaten by in laws for giving birth girl child

घर में घुसते ही शुरू की मारपीट

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित कांच का पुल इलाके में रहने वाले अनीस ने बताया कि 3 मई को अनस और जफर अपने तीन-चार साथियों के साथ उसके घर पर शाम 6 बजे आया। उनके हाथ में धारदार हथियार और तमंचे भी थे। इन लोगों ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उनके भाई शहजाद और कारीगर औरंगजेब को काफी चोट आई है।

woman beaten by in laws for giving birth girl child

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने इस मामले में तहरीर थाना पुलिस को दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवई के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+