मेरठ: अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मेरठ। यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की शनिवार देर रात मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम के स्वीपर पर डिलीवरी कराए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने नर्सिंग होम की संचालक और स्टाफ के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि मृतका और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

Recommended Video

    मेरठ: अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
    woman and her child died during delivery due to negligence of hospital staff in meerut

    लापरवाही से महिला और शिशु की मौत

    दरअसल, मुजफ्फरनगर निवासी महिला नीतू को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की देर रात मेरठ में बागपत अड्डे के पास स्थित शिवाय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। महिला के भाई अजय का आरोप है कि हॉस्पिटल में डॉक्टर के ना होने पर अनट्रेंड स्टाफ और स्वीपर ने उसकी बहन की नॉर्मल डिलीवरी करानी शुरू कर दी, जिसके चलते साढ़े तीन किलो का शिशु महिला के गर्भ में ही फंस गया। आरोप है कि अनट्रेंड स्टाफ ने शिशु को जबरन बाहर खींचा, जिसके चलते नवजात और महिला दोनों की ही मौत हो गई।

    घंटों तक महिला की मौत की बात छिपाए रहा स्टाफ

    उधर, हॉस्पिटल का स्टाफ परिजनों से घंटों तक महिला की मौत की बात छिपाए रहा। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया, जिसके बाद हॉस्पिटल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि मृतका और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+