मेरठः रैली से लौट रहे भाजपा नेता पर दोस्त ने किया हमला, अपहरण करने की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दौरे पर आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली में शामिल होकर घर वापस लौट रहे किठौर निवासी भाजपा नेता पर कुछ दोस्तों ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ करते हुए उसके अपहरण का प्रयास भी किया। घायल को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने अपहरण के प्रयास की बात से इनकार किया है।

uttar pradesh meerut attack on bjp leader

दरअसल किठौर निवासी आकिब मुखिया भाजपा के नेता हैं। आकिब के अनुसार बुधवार को वह अपने समर्थकों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रोहित नाम के उनके एक पुराने साथी ने किसी मामले में फैसला कराने के बहाने मोबाइल पर कॉल करके उन्हें तेजगढ़ी चौराहे पर बुलाया। जिसके बाद रोहित सहित अन्य 3 आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बेल्ट और लाठी-डंडों से आकिब की जमकर पिटाई की। जिसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

आकिब का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें पिस्टल के बल पर अपनी कार में अगवा करने का प्रयास भी किया। लेकिन शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गए। उधर घटना के बाद घायल आकिब को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिविल लाइन हरि मोहन सिंह ने बताया कि आकिब द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि उन्होंने आरोपियों द्वारा आकिब के अपहरण के प्रयास की बात से इनकार किया है।

यह भी पढ़ेंः CAA पर मेरठ में बोले राजनाथ सिंह, 'हमने वादा पूरा किया, कोई अपराध नहीं किया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+