Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CAA पर मेरठ में बोले राजनाथ सिंह, 'हमने वादा पूरा किया, कोई अपराध नहीं किया'

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनजागरण रैली को संबोधित करने मेरठ पहुंचे। क्रांतिकारियों की धरती पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'अनुच्‍छेद 370 को चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। नागरिकता संशोधन कानून हमने पिछली बार बनाया था, लेकिन लागू नहीं हो पाया था। इस बार हमने नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर दिया। कहा क‍ि इस कानून को अब हिन्दू मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। संदेह चाहे कोई भी कर ले, हमारा प्रधानमंत्री धर्म के आधार पर नहीं इंसानियत के आधार पर सोचते हैं।

Rajnath Singh rally today in meerut in support of the citizenship amendment act

दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीएए को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मच से बोलते हुए कहा, 'सीएए हमारा वादा था, हमने अपना वादा पूरा किया। हमने कोई अपराध नहीं किया, लेकिन इसे हिन्दू और मुसलमान के नजरिए से देखा जा रहा है। संदेह चाहे कोई भी कर ले, हमारे प्रधानमंत्री धर्म के आधार पर नहीं इंसानियत के आधार पर सोचते हैं।'

Recommended Video

    CAA के समर्थन में Rajnath Singh की रैली,बोले-कोई माई का लाल Muslims को छू नहीं सकता | Oneindia Hindi

    गांधी जी ने भी कहा था क‍ि धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए। अब सारी दुनिया भारत की ताकत स्वीकार कर रही है। हम धर्म मजहब की राजनीति करके स्वार्थ नहीं देखते। हम राजनीति सरकार बनाने को नहीं देश बनाने को करते हैं। राजनाथ सिंह ने सवाल करते हुए कहा क‍ि क्या नागरिकों का रजिस्टर नहीं होना चाहिए? सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्यूमेंट होना चाहिए या नहीं। कहा क‍ि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक जलालत कि जिंदगी जी रहे हैं। भारत ने अपने धर्म का पालन किया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+