UPSC Result: MNC की जॉब छोड़ शुरू की पढ़ाई, शादी के दूसरे दिन इंटरव्यू देकर तान्या सिंघल बनीं IAS अफसर

मेरठ। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया। परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा हैं। प्रतिभा वर्मा ने महिला उम्मीदवारों में प्रथम स्थान हासिल किया है। बता दें, इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चुने गए उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली तान्‍या सिंघल भी शामिल हैं। तान्या सिंघल ने परीक्षा में 159वीं रैंक हासिल की है। हम आपको तान्या के सफलता की कहानी के बारे में रूबरू कराने जा रहे हैं।

MNC की जॉब छोड़ ज्वाइन की आईएएस की कोचिंग

MNC की जॉब छोड़ ज्वाइन की आईएएस की कोचिंग

तान्या सिंघल मेरठ के शास्‍त्रीनगर एल ब्‍लाक की रहने वाली हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई तान्या ने डीएवी स्‍कूल शास्‍त्रीनगर से की। दोनों में क्लास में वह टॉपर रहीं। 12वीं में तान्या ने 95 फीसद से अधिक अंक हासिल किए थे। इसके बाद तान्या ने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई की। फिर एक साल तक गुड़गांव में एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में जाब भी की, लेकिन वहां संतुष्‍टि नहीं मिली तो जॉब छोड़ दी।

शादी के दूसरे दिन दिया इंटरव्यू

शादी के दूसरे दिन दिया इंटरव्यू

तान्या ने दिल्‍ली में आईएएस की कोचिंग शुरू की। एक साल उन्होंने कोचिंग की, इसके बाद घर में ही सिविल सेवा की तैयारी करती रहीं। इसी साल 26 फरवरी 2020 को तान्या मुंबई में जॉब करने वाले शशांक रावत के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के दो दिन बाद ही 28 फरवरी को तान्या के पास इंटरव्‍यू की कॉल आ गई। तान्‍या ने बताया कि वह इस बार पूरे आत्‍मविश्‍वास के साथ इंटरव्‍यू देने गई थीं। उन्होंने कहा कि इंटरव्‍यू अच्‍छा हुआ था इसलिए लगा इस बार सफलता जरूर मिलेगी।

तान्या ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता

तान्या ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता

बता दें, तान्या का तीसरा प्रयास था। पहले दो प्रयास में वह इंटरव्‍यू तक पहुंचीं थीं। इस बाद उन्होंने सफलता हासिल की। तान्‍या के पिता मुकेश सिंघल बिजनेसमैन हैं, उनके कई कॉलेज हैं। वहीं, मां रीना सिंघल हाउस वाइफ हैं। तान्‍या की एक छोटी बहन डीआरडीओ में सिस्‍टम इंजीनियर हैं। छोटा भाई सत्‍यम डीयू से बीकॉ आनर्स कर रहा है। साथ में खुद का स्‍टार्टअप भी शुरू किया है।

Recommended Video

    UPSC Result 2019 : All India Topper Pradeep Singh के बारे में जानिए सब कुछ | वनइंडिया हिंदी
    सोनीपत के प्रदीप सिंह ने किया टॉप

    सोनीपत के प्रदीप सिंह ने किया टॉप

    यूपीएससी में पहला स्थान पाने वाले प्रदीप सिंह हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता सुखवीर सिंह पूर्व ग्राम सरपंच हैं। प्रदीप का यह चौथा प्रयास था। इससे पहले 2018 के यूपीएससी एग्जाम में उन्होंने 260 रैंक हासिल की थी। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+