Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेरठ: नारी निकेतन में कोरोना पॉजिटिव मिली किशोरी, महिला आयोग ने डीएम से तलब की रिपोर्ट

मेरठ। कानपुर स्थित बालिका संरक्षण गृह में रह रहीं संवासिनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेरठ के नारी निकेतन सोसाइटी में किशोरी के संक्रमित होने का मामला सामने आया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। अयोग ने यह संज्ञान उस रिपोर्ट पर लिया है, जिसमें कहा गया कि महिला कल्याण विभाग के अधीन आने वाले मेरठ स्थित नारी निकेतन सोसाइटी में रहने वाली 15 साल की किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली है। आयोग ने मेरठ के डीएम से रिपोर्ट भी तलब की है।

UP state Commission for Women sought report over girl found Corona positive in Nari Niketan in meerut

किशोरी को अस्पताल में किया गया भर्ती

मेरठ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में यहां 34 नए कोरोना पॉजिटिव ​केस सामने आए। इनमें मवाना नगर पालिका के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। लालकुर्ती क्षेत्र में स्थित नारी निकेतन की एक 15 साल की किशोरी की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य ​विभाग का कहना है इस किशोरी को निगरानी में रखा गया था। अब उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स को संज्ञान में लेते हुए मेरठ के डीएम से रिपोर्ट तलब की है।

कानपुर स्थित बालिका संरक्षण गृह में 57 बालिका कोरोना संक्रमित

बता दें, इससे पहले कानपुर स्थित बालिका संरक्षण गृह में 57 बालिका कोरोना संक्रमित और 7 युवतियों के गर्भवती पाए जाने की खबर सामने आई थी। बालिका संरक्षण गृह की बच्चियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और गर्भवती पाए जाने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इसके अलावा इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी कानपुर डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। अब मेरठ के नारी निकेतन में किशोरी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+