UP News: दो सहेलियों ने उठाया ऐसा कदम, बर्बादी की कगार पर आ गई शादीशुदा जिंदगी, जानिए पूरी कहानी
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। मेरठ में दो सहेलियों के बीच इतना विवाद हो गया कि दोनों एक दूसरे की जिंदगी को बर्बाद करने पर आमादा हो गई हैं।
इस मामले में एक सहेली द्वारा सोमवार को एसएसपी से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर एसएसपी द्वारा संबंधित थाने को जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं पीड़िता का कहना है कि एसएसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

पति से बता दी अफेयर वाली बात
बताया जा रहा है कि मेरठ जनपद के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों में काफी समय से गहरी दोस्ती थी। दोनों की शादी हो जाने के बाद भी दोनों के बीच बात विचार चलता रहा। इस दौरान दोनों एक दूसरे से मुलाकात और बात करती थी।
दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों अपनी बातें भी एक दूसरे से शेयर करती थीं। एक युवती का शादी के बाद ही दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विवाद के बाद पत्नी की सहेली ने विवाहिता के पति को उसकी पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी दे दी। जानकारी मिलने के बाद पति काफी नाराज हो गया और दोनों में विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दूसरी सहेली भी काफी नाराज हो गई।
बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वायरल कर दी वीडियो
पीड़िता का कहना है कि इस बात से उसकी सहेली काफी नाराज हो गई। नाराज होने के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने उसके गंदे गंदे वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद उसका नंबर भी उसमें वायरल कर दिया।
नंबर वायरल करने के साथ ही सोशल मीडिया पर उसको कॉल गर्ल बता दिया। ऐसे में दूसरी युवती भी काफी परेशान हो गई। फिलहाल इस मामले में सोमवार को पीड़िता एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का कहना है कि उसने कंकरखेड़ा थाने की पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते वह एसएसपी के पास पहुंचकर शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications