अमेरिका की नागरिकता और कारोबार के लिए पति ने पार की सारी हदें, पीड़िता का दुख सुन कांप जाएगी रूह

Meerut News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ से पत्नी उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। यहां अलग तरह का उत्पीड़न देखने को मिला है। महिला के पति ने उस पर अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में नौकरी करता है पति
महिला का पति अमेरिका के कैलिफोर्निया में काम करता है। कुछ समय पहले उसकी पत्नी भी उसके साथ मेरठ से कैलिफोर्निया चली गयी थी। इसी बीच पति ने पत्नी पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पति जिस कमरे में रहता था उसका दोस्त भी उसी कमरे में रहता था। पत्नी गई तब भी उसी कमरे में रहने लगी।

meerut

दोस्त के साथ बनाओ संबंध
इस दौरान महिला के पति ने उससे कहा यहां यौन सुख के लिए पत्नियों की अदला बदली की जाती है। मैं भी ऐसे समूह का हिस्सा बनना चाहता हूं। तुम मेरे दोस्तों के साथ सो जाओं।

मिलेगी नागरिकता
पति ने महिला से कहा कि ऐसा करने से उसे कैलिफोर्नियां की नागरिकता मिल जाएगी और करोबार में बढ़ोतरी होगी।

महिला ने किया विरोध
पति के यह कहते ही महिला भड़क गयी और उसने पति का विरोध करते हुए इन सब कामों के लिए मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया। पत्नी कुछ दिनों बाद वापस मेरठ आ गयी। इसके बाद उसने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी।

दहेज के लिए करते हैं प्रताड़ित

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 14 जुलाई 2019 को दिल्ली के एक युवक से की, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया में नौकरी करता है। 18 जुलाई को उप रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण भी कराया। आरोप है कि शादी में 40 लाख की रकम खर्च करी गई थी। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग डाक्टर से एक करोड़ की मांग कर रहे थे। ताकि फ्लैट खरीद सकें। मांग पूरी नहीं होने पर ससुर, सास, जेठ, जेठानी ने दिल्ली के शास्त्रीनगर में उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसके बाद पीड़िता ने पति के संग अमेरिका जाने की इच्छा जताई थी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+