'उसने बहन की कनपटी पर पिस्टल रखी थी और मैं..', प्रेमी और प्रेमिका का शव एक साथ मिलने पर बोले परिजन

UP News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी का शव बरामद किया गया है। साथ ही प्रेमिका की भी मौत हो चुकी है। गोली लगने से दोनों की मौत हुई है। लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के भावनपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में एक घर में प्रेमी और प्रेमिका का शव मिला है। प्रेमी देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।+

up

मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में दो मौतों से सनसनी फैल गई। यहां एक गांव के एक घर में प्रेमी और प्रेमिका के शव मिले हैं। युवती के घर वालों का कहना है कि प्रेमी रात में घर आया और उसने उनकी बेटी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। वहीं लड़के के घरवालों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने दोनों की जान ले ली।

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह का निवासी मनीष पुत्र श्रीचंद शनिवार की रात को अपनी प्रेमिका विधि पुत्री जय भगवान से मिलने के लिए घर जा पहुंचा। जहां पर घर में बनी रसोई के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारते हुए खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विधि की बहन दीपा ने बताया की रात को 1:30 बजे के आसपास वह पानी पीने के लिए उठी थी। जब वह किचन की ओर पहुंची तो मनीष उसकी बहन की कनपटी पर तमंचा लगा रखे था। इससे पहले कि मैं शोर मचाती मनीष ने गोली मार दी, इस पर बरामदे में सोए अपने पिता को उठाया। इसके तुरंत बाद मनीष ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एसपी देहात कमलेश बहादुर को नवीन शुक्ला थाना प्रभारी भावनपुर आनन-फानन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+