Meerut News: प्रेमिका बनी कातिल, बीच सड़क पर महिला को उतारा मौत के घाट, वजह जान उड़ जायेंगे होश

Meerut News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका ने बीच सड़क में प्रेमी की मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां अवैध संबंधों के कारण नाराज थी और प्रेमिका को दूर होने की बात कहती थी। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार की रात मेडिकल थाना क्षेत्र की है।

Recommended Video

    Meerut News: प्रेमिका बनी कातिल, बीच सड़क पर महिला को उतारा मौत के घाट, वजह जान उड़ जायेंगे होश

    एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मूल रूप से बंगाल की रहने वाली 30 वर्षीय सोनी मंगल पांडे नगर में घरेलू मेड का काम करती है। सोनी अपने पति को छोड़ चुकी है और अलग रहती है। मंगल पांडे नगर में ही दीपाली पत्नी गायक भी घरेलू मेड का काम करती है। सोनी के प्रेम संबंध दीपाली के बेटे विक्रम के साथ थे। दीपाली पिछले काफी समय से इसका विरोध कर रही थी। जिसके चलते तीन दिन पहले सोनी ने दीपाली की हत्या की प्लानिंग की और बाजार से चाकू खरीदा।

    meerut

    शुक्रवार की रात मौका मिलते ही सोनी ने मंगल पांडे नगर में एकता पार्क के पास से गुजर रही दीपाली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस द्वारा घायल दीपाली को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला सोनी को हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+