UP News: दस साल के बच्चे का जबरन करा दिया खतना, पति को बंधक बनाकर पीटा, इस चाहत ने बना दिया हैवान

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से जबरन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति व सौतेले बेटों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

ब्रह्मपुरी के मास्टर कालोनी निवासी विपिन वर्मा पुत्र प्रीतम सिंह वर्मा ने बताया कि उसका पहली पत्नी से 29 मार्च 22 को तलाक हो गया था। उसके तीन बच्चे है। न्यायालय ने तीन बच्चों की सुपुर्दगी उसे दी है। तलाक के बाद उसने नैना वर्मा निवासी सहारनपुर से शादी कर ली। उसने खुद को हिंदू सुनार बताया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही नैना तीनों बच्चों के साथ मारपीट कर नमाज पढ़ने का दबाव बनाती थी।

meerut

शक होने पर उसने जानकारी की तो पता चला नैना का असली नाम शहजादी है और व मुस्लिम है। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर उससे साजिश के तहत शादी की। विपिन ने आरोप लगाया कि शहजादी ने उसके दस साल के बेटे का खतना भी जबरन करा दिया।

अब वह अपनी बहन के साथ मिलकर पूरे परिवार पर मतांतरण का दबाव बना रही है। विरोध करने पर बेटे को छह माह पूर्व निवस्त्र कर उसके ऊपर गर्म पानी डालकर उसे बुरी तरह जलाकर हत्या का प्रयास किया।

शहजादी ने बहन व तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और अपने घर सहारनपुर चली गई। चार माह पूर्व उसे साजिश के तहत शहजादी ने घर सहारनपुर बुलाया। यहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया ओर मतांतरण का दबाव बनाया गया। किसी तरह वह बाइक छोड़कर भागकर मेरठ आया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने विपिन की तहरीर पर शहजादी, उसकी बहन व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+