UP News: सुहागरात के अगले ही दिन गर्भवती निकली बहू, सास-ससुर और पति के भी छूटे पसीने

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मेरठ जनपद में सुहागरात के अगले ही दिन एक दुल्हन गर्भवती निकली। मामले की जानकारी होने के बाद सास ससुर समेत पति को पसीना छूट गया।

इधर हॉस्पिटल में जांच होने के बाद गर्भवती होने की पुष्टि होने पर नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल वालों को चकमा देकर वहां से फरार हो गई। मामले में सास द्वारा एसएसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपी बहू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

up-news-daughter-in-law-found-pregnant-the-very-next-day-of-wedding-night

दरअसल, मेरठ जनपद के नौचंदी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 25 जनवरी को गाजियाबाद के लोन की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। दूल्हे के परिजनों ने बताया की शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आई।

ससुराल आने के बाद 28 जनवरी को दुल्हन द्वारा बताया गया कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। नई नवेली बहू के पेट में दर्द होने की जानकारी मिलने के बाद उसके साथ उसे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा दुल्हन की अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच की गई।

जांच के दौरान पता चला कि विवाहित गर्भवती है। सास का आरोप है कि जांच के बाद डॉक्टर ने बहू को बाहर भेज दिया और सास को अंदर बुलाकर बताया कि उनकी बहू पेट से है। बहू को गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद सास के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इतना ही नहीं डॉक्टरों द्वारा यह भी बताया गया कि इसके पहले भी दुल्हन का ऑपरेशन हो चुका है। डॉक्टर की बात सुनने के बाद महिला जब बाहर आकर अपने बहू को खोजने लगी तो उसकी बहू वहां से फरार हो गई थी।

उसके बाद परिवार के लोग बहू की काफी खोजबीन की है लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान महिला थाने पहुंची लेकिन थाने में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद महिला एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के आधार पर एसपी कार्यालय द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित थाने को दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+