10 सेकेंड में बची दो मासूमों की जान, मेरठ में ढहा जर्जर मकान, Video देख लोगों के छूटे पसीने
meerut news today in hindi: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि एक जर्जर मकान गिर रहा है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे बच्चे मकान को गिरता देख भाग खड़े होते हैं।
अगर सिर्फ 10 सेकंड की देरी होती तो दोनों बच्चों की जान जा सकती थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि वीडियो देखकर 10 सेकंड की कीमत समझी जा सकती है।

यह पूरा मामला मेरठ जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में काफी पुराना एक मकान था। मकान को गिरने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा कई बार नोटिस दिया गया था लेकिन मकान को गिराया नहीं गया।
बताया यह भी जा रहा है कि मकान 150 साल पुराना था और इसे जैन समाज ट्रस्ट द्वारा बनवाया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान काफी जर्जर हो गया था। मकान जर्जर होने के चलते जब भी तेज हवा चलती थी तो लोग मकान के समीप से नहीं गुजरते थे।
शुक्रवार को यह मकान अचानक धराशाई हो गया। मकान धराशाई होने के दौरान बगल के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। इस घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर पुरुष और महिलाएं आ-जा रहे हैं। इस दौरान मासूम बच्चे भी एक-दूसरे का हाथ थामे गुजर रहे थे। जब बच्चे गुजर रहे थे, तभी मकान गिरने लगा और उस समय एक बच्चे की नजर उस पर पड़ गई।
देखें वीडियो-
गिर रहे मकान पर निगाह करने के बाद दोनों बच्चे भागते हैं तभी भर भराकर मकान धराशाई हो जाता है। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों के पसीने छूट जा रहे हैं। फिलहाल दोनों बच्चे कहां के थे इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications