सपा नेता की बेटी से लव मैरिज करना पड़ा भारी, युवक और उसके दोस्त को मारी गोली
Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक लव मैरिज करना भारी पड़ रहा है। गुरूवार देर शाम अपनी दुकान पर बैठे इस युवक और उसके दोस्त पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। गनीमत रही गोली दोनों के हाथ और पैर में ही लगी। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के पीछे युवती के परिजनों का हाथ बताया जा रहा है।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पिलोखड़ी चौकी के पास इलियास और उसका भाई मोहम्मद रिजवान की कपड़े की दुकान है। पीड़ित मोहम्मद रिजवान ने बताया कि करीबत तीन साल पहले उसने एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते लव मैरिज की थी। युवती का पिता सपा नेता है, वह तभी से उससे रंजिश रखता है। लैव मैरिज करने के बाद युवती पक्ष ने उस पर अपहरण का केस भी दर्ज करा दिया था। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था।

कोर्ट में चल रहा है केस
पीड़ित रिजवान का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग उस पर तभी से झूठे और फर्जी केस दर्ज करा रहे हैं। उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन उसने समझौता करने से इंकार कर दिया। वह अपनी पत्नी के साथ ही रहना चाहता है। उसका कोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन लड़की के परिजन उसका बयान इस डर से नहीं करा रहे हैं कि कहीं लकड़ी मेरे पक्ष में बयान न दे दे। रिजवान का कहना है कि गुरूवार को भी उसके पास एक व्यक्ति को समझौता करने के लिए भेजा गया था लेकिन उसने समझौता करने से इंकार कर दिया।

अज्ञात बदमाशों ने किया हमला
देर शाम करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान पर बैठा था, तभी दो बाइक पर 6 लोग आए और उन्होंने उस पर गोली चला दी। उसका दोस्त नासिर भी उस वक्त वहां मौजूद था। रिजवान का आरोप है कि उस पर जानलेवा हमला लड़की पक्ष ने ही कराया है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। अभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों से पूछताछ के बाद पुलिस
ये भी पढ़ें: बरेली में सरकारी आवास-विकास के दफ्तर में चल रही दारू पार्टी, Video वायरल












Click it and Unblock the Notifications