बरेली में सरकारी आवास-विकास के दफ्तर में चल रही दारू पार्टी, Video वायरल

Bareilly news, बरेली। यूपी के बरेली के पॉश इलाके में बना आवास-विकास का दफ्तर शाम होते ही मयखाना बन जाता है। यहां दफ्तर में जाम छलकाने वाले कुछ बाहरी लोगों के साथ अधिकतर आवास विकास दफ्तर के कर्मचारी साथ बैठकर शराब पीते नजर आ रहे जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आवास-विकास परिषद में शराब पार्टी से सरकार की साख खराब होती है। डीएम ने इस वाकया को देखकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

alcohol party in the government administration in bareilly

यहां पब्लिक डीलिंग का समय खत्म होते ही दफ्तर के अंदर सरकारी टेबल पर चलती शराब पार्टी का वीडियो बन गया जोकि वायरल हो रहा है। खास बात कि महकमे की आलाधिकारी भी पार्टी के दौरान मौजूद थीं। बावजूद कर्मचारियों पर कोई ख़ौफ़ नहीं था। आवास-विकास दफ्तर के किसी एक कमरे में नहीं बल्कि हर हिस्से में जाम छलक रहे थे।

alcohol party in the government administration in bareilly

अब इसे हेकड़ी कहें, सिर पर चढ़ा शराब का सुरूर या फिर अधिकारियों की सरपरस्ती का भरोसा। दफ्तर से सटे दो कमरों में खाने का इंतजाम था। आवास-विकास परिषद के दफ्तर में काम के समय जमकर शराब पार्टी होने का वीडियो वारयल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: कपड़े दिलाने के बहाने युवती को साथ ले गई पड़ोसी महिला, 60 हजार में कर दिया उसकी अस्मत का सौदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+