Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अलादीन का चिराग' थमा तांत्रिकों ने डॉक्टर को लगाया ढाई करोड़ का चूना, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है, जहां ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने है। दरअसल, यहां दो तांत्रिकों ने 'अलादीन का चिराग' बेचने के नाम पर लंदन रिटर्न डॉक्टर को ढाई करोड़ का चूना लगा दिया। हालांकि, डॉक्टर ने बाद में अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हुए दो तांत्रिकों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। डॉक्टर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

tantrics cheated the doctor in meerut by sending him a fake Aladdin lamp with two and a half crores

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खैरनगर निवासी डॉ. लईक खान फिजीशन हैं। लईक ने अपनी एफआरएचएस की पढ़ाई लंदन से की है। साल 2018 में बागपत रोड निवासी समीना नाम की महिला अपने ऑपरेशन के बाद डॉक्टर लईक के संपर्क में आई थी। डॉक्टर लईक का कहना है कि इसके बाद वह अक्सर महिला की मरहम पट्टी करने के लिए उसके घर जाने लगे। डॉक्टर लईक कह कहना है कि महिला के घर पर आने वाले इस्लामुद्दीन नाम के एक तांत्रिक से हुई।

डॉक्टर लईक का आरोप है कि तांत्रिक इस्लामुद्दीन और उसके साथियों ने उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उन्हें 'अलादीन का चिराग' देने का वादा करके कई किश्तों में उनसे करोड़ों की रकम वसूल ली। आरोपियों का यह खेल दो साल तक जारी रहा। मगर जब आरोपियों का भेद खुला तो डॉक्टर लईक ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक इस्लामुद्दीन और उसके साथी अनीस को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इस्लामुद्दीन और उसके साथी अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तथाकथित जादुई चिराग और तंत्र मंत्र की अन्य सामग्री बरामद की गई है। आरोपियों की साथी महिला की तलाश में दबिश दी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+