पत्नी की इस हरकत से परेशान पति पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र, बोला- अब आप ही कुछ करो
मेरठ। मेरठ के परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबोगरीब मामला आया है। दरअसल, एक शख्स अपनी पत्नी के खाना नहीं बनाने की वजह से परेशान है। परिवार परामर्श केंद्र पहुंचकर उसने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि जब भी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहता हूं तो वह अजीब हरकतें करने लगती है। वह अपने उपर भूत-प्रेत का साया बताती है।

शादी के तीसरे दिन से परेशान है पति
मोदीपुरम के रहने वाले शख्स की शादी दो साल पहले दौराला में रहने वाली युवती से हुई थी। युवक ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद उससे खाना बनाने के लिए कहा तो वह बेड पर गुमसुम बैठ गई और बाल फैला लिए। खुद पर भूत-प्रेत का साया बताने लगी। तबसे ही ऐसा चल रहा है। इलाज कराने से भी लाभ नहीं हो रहा, अब आप ही कुछ करो।
क्या है दूसरा मामला
बता दें, परिवार परामर्श केंद्र में एक और मामला आया, जिसमें जागृति विहार के युवक की शादी बिजनौर निवासी युवती से हुई थी। युवक ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान करती है। युवती का कहना है कि युवक उसकी आवाज को लेकर टिप्पणी करता है। इसको लेकर ही बात बढ़ती जा रही है। एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में कुछ मामले अजीबोगरीब आते हैं। उनकी काउंसिलिंग कराई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications