Meerut: शादीशुदा मुस्लिम प्रेमिका से अफेयर बना 'माँ' की जान का दुश्मन, बेटे ने सुपारी देकर करा दी हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने उसी के कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है। शादीशुदा मुस्लिम गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए बेटे ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस अनुसार बेटे ने प्यार में रोड़ा बन रही माँ की हत्या अपने दो दोस्तों को 2.40 लाख में सुपारी देकर करा दी। पुलिस ने सुपारी लेने वाले दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घर में घुसकर बदमाशों ने की थी हत्या
दरअसल, यह घटना 10 अप्रैल 2023 की सुबह की है, जब मेरठ के किठौर इलाके रहने वाली स्कूल टीचर राजबाला दूध लेकर घर लौटी और इसी दौरान पीछे से आए 2 लड़के घर के अंदर घुस गए। घर में घुसते ही दोनों ने राजबाला पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे पहले की वो कुछ समझ पाती हत्यारों ने उनके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गई। दोनों बदमाश उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। गंभीर अवस्था में राजबाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 25 अप्रैल को राजबाला की मौत हो गई।

नहीं मिल रही थी कोई लीड, कई टीमें जांच में जुटी
इसके बाद मामले की तहकीकात के लिए पुलिस ने राजबाला के घर पहुंच कर पूछताछ शुरू कर दी। किठौर पुलिस सहित सर्विलांस टीम, SOG की टीम हमलावर की तलाश में थी। इस मामले के खुलासे के लिए SP क्राइम के गाइडेंस में तीन टीमें लगाई गई थीं। शक के आधार पर पुलिस ने बेटे से भी पूछताछ की थी, लेकिन उन्हें कोई लीड नहीं मिल रही थी।
फोन रिकार्ड्स ने किया साजिश का पर्दा फाश
जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के बेटे संचित के मोबाइल रिकार्ड्स खंगालने शुरू कर दिए। और यहीं पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। संचित के सीडीआर में दो अनजान नंबरों पर लगातार बात हुई थी। जांच में जुटी सर्वेलांस टीम ने जब इन दोनों नंबरों की ट्रेसिंग की, तो हमले के दिन इन दोनों नंबरों की लोकेशन घर के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने संचित के सामने ये साक्ष्य रखे और सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

शादी शुदा मुस्लिम महिला से अफेयर
पूछताछ में संचित ने बताया कि उसका एक मुस्लिम महिला से अफेयर चल था। महिला पहले से शादीशुदा है। कुछ समय पहले ही उसका निकाह एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद भी मुस्लिम महिला और संचित आपस में बातचीत करते रहे। मुस्लिम महिला संचित के साथ रिश्ता रखने और शादी करने के लिए राजी थी। लेकिन संचित की माँ राजबाला को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने विरोध किया। राजबाला ने कई बार संचित को समझाया कि उसे छोड़ दे।
बेटे के अफेयर से नाराज थी मृतिका राजबाला
संचित की माँ ने कई बार उसको समझाया कि एक शादीशुदा मुस्लिम लड़की को वो अपनी बहू नहीं बनाएंगी। लेकिन संचित नहीं माना। मां के मना करने के बावजूद संचित युवती से मिलता रहा। इस बात को लेकर आए दिन मां-बेटे में झगड़ा होने लगा। वहीं संचित अपनी एक दुकान भी चलाता था। गैर समुदाय की युवती के इश्क में पड़ने के कारण संचित अपनी दुकान पर भी ध्यान नहीं दे रहा था। राजबाला इस बात से भी काफी नाराज थीं।

2 लाख 40 हजार में बुक किये हत्यारे
धीरे-धीरे संचित को मां का हस्तक्षेप नागवार गुजरने लगा। इसलिए उसने मां को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इस काम के लिए उसने किठौर के राशिद और मोहल्ले खटीकोंवाला में रहने वाले आमिर से संपर्क किया। संचित ने उन्हें 2 लाख 40 हजार में अपनी ही माँ की हत्या के लिए राजी कर लिया। फिर इन्ही दोनों ने 10 अप्रैल 2023 की सुबह शिक्षिका राजबाला को घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमिका संग घर बसाने की कर चुका था प्लानिंग
फ़िलहाल पुलिस ने संचित समेत सुपारी लेने वाले दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में संचित ने यह भी बताया कि उसने मेरठ में एक फ्लैट भी बुक कराया था। इस फ्लैट का बयाना भी संचित दे चुका था। उसकी प्लानिंग थी कि अपनी मुस्लिम प्रेमिका से शादी करने के बाद वो इसी फ्लैट में आकर रहेगा। यहीं अपना घर बसाएगा।












Click it and Unblock the Notifications