'नेताजी ने मुझसे कहा है, अखिलेश माने तो ठीक, नहीं तो मैं करूंगा आपके लिए प्रचार'

मेरठ, 29 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कई बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की इच्छा जता चुके प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव की मुलायम सिंह यादव से फिर बात हुई है। मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवपाल यादव ने खुद इस बात को मीडिया के सामने बताया। उन्होंने कहा, ''मैंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से बात की, उन्होंने पूछा कब एक हो रहे हो? मैंने कहा अखिलेश को बुला लो हम 3 लोग बात कर लेंगे। नेताजी ने कहा कि अगर वे (अखिलेश यादव) मान लेंगे तो ठीक है नहीं तो मैं आपका प्रचार करूंगा।''

shivpal yadav said mulayam singh told me the I will campaign for you in 2022 UP election

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव यूपी चुनाव 2022 से पहले अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर मेरठ पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बात कही। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव ने अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की बात नहीं सुनी तो वह हमारे लिए (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) का प्रचार करेंगे।"

'समान विचारधारा वाली पार्टियां एक हों, तो बीजेपी को हराना आसान'

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इस दौरान भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। शिवपाल ने कहा कि जनता बीजेपी को सत्ता से हटाना चाहती है। इसीलिए हमने विचार किया कि समान विचारधारा वाली पार्टियां एक हो जाएंगी, तभी बीजेपी को हराना आसान हो जाएगा।" बता दें, शिवपाल यादव कई मंचों से बार-बार यह कह चुके हैं कि अगर अखिलेश उनके बात करते हैं तो वह सपा के साथ ही गठबंधन करेंगे। हाल ही में शिवपाल ने कहा था कि उन्होंने सपा से समझौते का प्रस्ताव भेजा है। अगर 11 अक्टूबर तक जवाब नहीं आया तो वह अपनी चुनावी तैयारी में जुट जाएंगे। फिलहाल, शिवपाल और अखिलेश में अभी तक बात नहीं बन पाई है। दोनों अपनी चुनावी यात्राओं पर निकल पड़े हैं।

Recommended Video

    Bihar By-Election 2021: Tejashwi बोले- Nitish Kumar बटवा रहे है शराब, साड़ी, पैसा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+