Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Meerut से शिखर धवन ने खरीदे 5 अनोखे बल्ले, खुद नेट्स पर किया चेक, UP T-20 लीग पर कही ये बड़ी बात

शनिवार को क्रिकेट प्रेमी दिल थाम कर भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए टीवी के आगे बैठे थे, लेकिन बारिश ने सारे अरमानों को धो दिया और मैच रद्द हो गया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन शनिवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने अपने आगामी इवेंट्स के लिए कुछ बल्ले खरीदे हैं। इस दौरान उन्होंने यूपी टी-20 लीग की भी जमकर तारीफ की है।

शनिवार को शिखर धवन मेरठ में बल्ला निर्माता कंपनी एसजी पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी के प्रबंधक त्रिलोक आनंद व पारस आनंद से मुलकात की और कारीगरों के बीच पहुंचकर खुद अपने हाथों से अपने लिए बैट सिलेक्ट किए। वहीं उनके आने की भनक उनके फैंस को भी लग गई। जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचाकर ऑटोग्राफ दिए।

Shikhar Dhawan checked and bought 5 unique bats from Meerut and said this big thing on UP T20 League

खरीदे 5 बल्ले, नेट्स पर खुद किए चेक
बता दें कि एसजी से उन्होंने 5 बल्ले खरीदे हैं। इन बल्लों को शिखर धवन ने खुद नेट प्रैक्टिस कर के चैक किया है। उधर, बातचीत में कहा कि पहले महाराष्ट्र, बंगाल से ज्यादा खिलाड़ी निकलते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में यूपी के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग भी इसमें काफी सहयोग करेगा।

Shikhar Dhawan checked and bought 5 unique bats from Meerut and said this big thing on UP T20 League

यूपी के खिलाडी टीम में बना रहे जगह
उन्होंने यह भी कहा कि "उत्तर प्रदेश में क्रिकेट अब दूसरे खेलों की तरह तेजी से बढ़ रहा है। अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी भी अब यूपी से खेलना चाहते हैं। यूपी क्रिकेट लीग पर शिखर धवन ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी पहल है। इससे छुपी प्रतिभाएं सामने आएंगी। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। यूपी से शुभमन, कार्तिक त्यागी, पूर्णांक त्यागी, रिंकू, यश, शुभम मावी सभी अच्छे प्लेयर्स हैं। जिनका फ्यूचर बहुत ब्राइट है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+