मेरठ में Priyanka Gandhi की किसान महापंचायत आज, पांचवी बार टटोलेंगी मन

मेरठ। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी रविवार (07 मार्च) को पश्चिमी यूपी के मेरठ जिले में है। यहां प्रियंका गांधी कृषि कानूनों के विरोध में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें, पश्चिमी यूपी के मेरठ जिले में प्रियंका गांधी 5वीं बार गरजेंगी।

Priyanka Gandhi will have kisan mahapanchayat in Meerut today

दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में होने है। चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने अभियान की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कर दी है। रविवार 7 मार्च को प्रियंका गांधी सरधना विधानसभा के कैली गांव में किसानों के मन को टटोलेंगी। इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, महापंचायत स्थल पर दो मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच कांग्रेस के वीआईपी नेताओं के लिए तैयार किया गया है। जिस पर प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमाल लल्लू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं, दूसरे मंच पर स्थानीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि इस महापंचायत के लिए आसपास के सभी गांवों से जनसमर्थन मिल रहा है। किसान महापंचायत में प्रियंका के कद को देखते हुए भीड़ जुटाना कांग्रेसियों के लिए बड़ी चुनौती होगा। क्योंकि जिस क्षेत्र में कांग्रेस ने यह जनसभा रखी है, वहां किसान आंदोलन का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। गांव कैली ठाकुर चौबीसी में आता है। इसके पास सिर्फ रुहांसा और सकौती गांव ऐसे हैं, जहां मुस्लिम और जाट बिरादरी के लोग हैं। बाकी गांव ठाकुर और गुर्जर बिरादरी के हैं।

इस क्षेत्र में अभी तक भी किसान आंदोलन का कोई असर नजर नहीं आया है। इसे दबी जुबान से कांग्रेसी भी स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर के मुताबिक, पचास हजार से ज्यादा भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। इस किसान महापंचायत के लिए काफी समय से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। बताया कि महापंचायत कैली गांव में रखने के पीछे यहां दूसरे जनपदों से आने वाली भीड़ भी है। महापंचायत में शामली और मुजफ्फरनगर के साथ ही हस्तिनापुर विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+