मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी दरोगा की पत्नी ने फेंका तेजाब, स्कूटी से किया था पीछा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां दुष्कर्म पीड़िता पर दरोगा की पत्नी व दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे पीड़िता झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

SSP आवास के पास की है घटना

SSP आवास के पास की है घटना

घटना एसएसपी आवास के पास बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बुधवार शाम स्कूटी से सिविल लाइन थाने आ रही थी। आरोप है कि एसएसपी आवास के पीछे सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने स्कूटी सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। युवकों के साथ दरोगा नरेंद्र कुमार की पत्नी भी थी, जिसको पीड़िता ने पहचाना है। आरोप है कि दरोगा की पत्नी और दोनों युवकों ने केस वापस न लेने पर पीड़िता पर तेजाब फेंका दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

Recommended Video

    मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी दरोगा की पत्नी ने फेंका तेजाब, स्कूटी से किया था पीछा
    पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज

    पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज

    इससे पहले कि लोग आरोपियों की घेराबंदी करते तीनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। युवती द्वारा तेजाब फेंकने की जानकारी पुलिस को दी गई है। युवती पर तेजाब फेंकने की जानकारी लगते ही सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल थाने पहुंचे। युवती को साथ लेकर मौका मुआयना किया और फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    पीड़िता भी जा चुकी है जेल

    पीड़िता भी जा चुकी है जेल

    सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दरोगा नरेंद्र कुमार जेल काट चुका है। दरोगा की पत्नी ने भी पीड़िता और उसके परिवार पर जानलेवा हमले और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें युवती और उसका भाई जेल गए थे। युवती फिलहाल जमानत पर है और उसका भाई जेल में बंद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+