मेरठ रैली की भीड़ में अटक गया नगमा का दुपट्टा, गुस्से से हुईं लाल
मेरठ। बीते लोकसभा चुनावों में प्रचार से ज्यादा अपनी खूबसूरती और छेड़खानी किए जाने को लेकर चर्चा में रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और कांग्रेस लीडर नगमा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। मेरठ में कांग्रेस के 'सद्भाव बढ़ाओ अभावा मिटाओ' पदयात्रा के दौरान नगमा अव्यवस्था का शिकार हुईं। उसके बाद नगमा गुस्से में आग-बबूला हो गईं और कार्यकर्ताओं को जमकर कोसा।

आपको बताते चलें कि कांग्रेस पांच मुद्दों पर प्रदेश भर में पदयात्रा कर रही है, जिसमें महंगाई, असहिष्णुता, कानून व्यवस्था, भर्ती घोटाला और किसानों की समस्याएं शामिल हैं। हालांकि मेरठ में निकाली गयी कांग्रेस की रैली के दौरान अव्यस्था का आलम देखने को मिला। जब जूते पहनकर कांग्रेसी कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर चढ़ गए।












Click it and Unblock the Notifications