Meerut: बग्गी को उड़ाते हुए ट्रैक्टर में जा घुसा ट्रक, घोड़े और 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौके पर मौत

ट्रक और बग्गी की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि दूर दूर तक सड़क पर शवों के चिथड़े बिखरे पड़े थे।

Meerut Truck rammed into tractor while blowing up buggy 4 including horse died on the spot

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमे ट्रक और बग्गी की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि दूर दूर तक सड़क पर शवों के चिथड़े बिखरे पड़े थे। वहीं इस हादसे में बग्गी से जुड़े एक घोड़े की भी मौत हो गई है। आपको बता दें कि मरने वाले 3 लोगों में दो सगे भाई है। इतना ही नहीं, इस भीषड़ टक्कर के बाद ट्रक ने एक भूंसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।

Meerut Truck rammed into tractor while blowing up buggy 4 including horse died on the spot

ट्रक और तांगे की जोरदार टक्कर, 3 की मौत
दरअसल, मेरठ के दौराला-मसूरी मार्ग पर खरदौनी गांव के बाहर स्थित एक कोल्हू के सामने ट्रक और बग्गी की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं बग्गी में जुड़ा एक घोड़ा भी मर गया है। मरने वालों में दो सगे भाई है। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद ट्रक ने एक भूखे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जाम की सूचना पर एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Meerut Truck rammed into tractor while blowing up buggy 4 including horse died on the spot

Recommended Video

    दर्दनाक हादसा: बेकाबू रोडवेज बस ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर

    शादी से चढ़त कर घोड़ा-बग्गी से लौट रहे थे
    आपको बता दें कि लावड़ के समसपुर मार्ग स्थित मौहल्ला पैठचौड़ा निवासी प्रदीप ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब तीन बजे उसके पिता समेत पांच लोग परीक्षितगढ़ से शादी से चढ़त कर घोड़ा-बग्गी से पर सवार होकर मसूरी की ओर से लावड़ की ओर जा रहे थे। तभी लावड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलाेड ट्रक ने बग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार उसके पिता सीताराम पुत्र शेरसिंह व लावड़ कस्बे के ही तौफीक पुत्र नवाब व गोल्टू उर्फ अहजाज पुत्र नवाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नवेद पुत्र लियाकत व रवि पुत्र महेशचंद निवासी लावड़ गंभीर रुप से घायल हो गए। साथ ही एक घोड़े की भी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को एकत्रित कर पीएम के लिए भिजवाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+