मेरठ: बहन की गला रेतकर भाई ने की हत्या, चाकू लेकर शव के पास खड़ा रहा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने अपनी तलाकशुदा बहन की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाई वहीं खड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Meerut police arrested brother for killing sister

Recommended Video

    मेरठ: बहन की गला रेतकर भाई ने की हत्या, चाकू लेकर शव के पास खड़ा रहा

    मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की घटना
    जानकारी के अनुसार, मामल मेरठ जिले के मेडिलकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान नगमा (22) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी 24 वर्षीय वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि यह वारदात उस वक्त हुई जब नगमा ग्राम प्रधान के घर से वापस लौट रही थी। उन्होंने बताया कि पीर वाला मोहल्ला में गांव के बाहर ही भाई वसीम ने चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    चाकू लेकर घटनास्थल पर ही खड़ा रहा
    पुलिस के आने तक हत्यारोपी हाथ में चाकू लेकर घटनास्थल पर ही खड़ा रहा। गांव के कुछ लोगों ने नगमा को बचाने का प्रयास किया तो हत्यारोपी ने उनको भी जान से मार डालने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल से ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    अवैध संबंध में बने हत्या की वजह
    वसीम ने पुलिस पूछताछ में बताया उसकी बहन नगमा के एक युवक से संबंध थे, जिसको लेकर वह उसे रोकता था। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। नगमा सुबह घर से बाहर गई, तभी पीछे-पीछे वसीम भी चाकू लेकर गया। इसी दौरान गली के बीचोबीच वसीम ने नगमा को पकड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी गर्दन भी रेत दी। जिसके चलते नगमा की मौके पर मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें:- स्वाइन फ्लू से मेरठ में 10 की मौत, चपेट में आए 18 PAC के जवान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+