Meerut: कंधे पर बोरी और उसमें महिला की न्यूड लाश लेकर घूमता रहा शख्स, फिर कुछ यूं लगा दी ठिकाने

Meerut News: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां एक अज्ञात महिला का शव बोरे में बंद पड़ा मिला। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

Meerut News

Meerut News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आई है। यहां खरखौद थानाक्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव नाले के किनारे बोरे में पड़ा मिला। संदिग्ध बोर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसके अंदर से महिला का नग्न हालत में शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों को खंगाला तो उसमें देखा कि एक शख्स बोरे को कंधे में टांगे यहां वहां घूम रहा था। फिर लाश को गली में फेंककर वहां से भाग गया। यह मामला मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैस गोदाम वाली गली में नाले के पास रविवार सुबह लोगों की नजर बोरे पर पड़ी, तो उनको शक हुआ। जिसपर उन्होंने उसे खोलकर देखा, तो उसके अंदर महिला की बिना कपड़ों के लाश पड़ी हुई थी।

लाश देखकर घबराए लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एस शख्स रविवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर कंधे पर बोरा लटकाए यहां वहां घूम रहा है।

उसने कई जगह बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने जमुना नगर में गैस गोदाम वाली गली में नाले के पास बोरे को ठिकाने लगाया और वहां से चला गया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। बोरे को ठिकाने लगाने के लिए वह काफी देर तक कालोनी में इधर-उधर टहलता भी रहा है। फिलहाल अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि बोरे में बंद लाश किसकी है? लाश कहां से लाई गई? किसने हत्या की? हत्या की वजह क्या है? वह युवक कौन था जो लाश को सिर में लादे था?

Recommended Video

    मेरठ: रेप पीड़िता के साथ आरोपियों ने की मारपीट, कार्रवाई खत्म करने की मांग

    हालांकि, इस बारे में अब तक पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस-पास के इलाके में जांच कर रही है। हत्यारोपी के वीडियो, फोटो दूसरे थाने में भेजे गए हैं। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि जमुना नगर के बीच की सड़क में महिला का शव बोरे में मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। उसमें हत्यारा दिख रहा है। पुलिस उसका पता लगा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+