मकान मालिक के साथ संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था पति, विरोध करने पर दिया तीन तलाक
मकान मालिक के साथ संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था पति, विरोध करने पर दिया तीन तलाक
मेरठ, 27 नवंबर: एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवा बनाया। जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो वह उसे तीन तलाक देकर फरार हो गया। तो वहीं, अब पीड़ित महिला ने लिसाड़ी गेट थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है।

ये मामला मेरठ जिले का है। नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला की शादी तीन साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मकान का किराया माफ कराने के लिए, उस पर मकान मालिक के साथ शारीकि संबंध बनाने के दबाव डाल रहा था।
Recommended Video
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति, उसपर काफी लंबे वक्त से गलत काम करने का दबाव डाल रहा था। इतना ही नहीं, विरोध करने पर वो उसके साथ मारपीट भी करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने मकान मालिक से संबंध बनाने का विरोध किया, तो उसका पति उसे तीन तलाक देकर फरार हो गया। तो वहीं, अब पीड़ित महिला ने पुलिस से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
बता दें कि पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। एक बेटी की मौत हो चुकी है। महिला का कहना है कि दहेज में मिला सारा सामान भी उसके पति ने बेच दिया है। तो वहीं, इस मामले में पुलिस की मानें तो पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने मीडिया को बताया कि यह एक गंभीर मामला है। जांच के बाद इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications