मेरठ: PNB बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या, बेड के अंदर यूं पड़े मिले शव

मेरठ: PNB बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या, बेड के अंदर यूं पड़े मिले शव

मेरठ, 30 अगस्त: हस्तिनापुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पीएनबी बैंक मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच वर्षीय बेटे का शव बरामद हुआ। हत्यारोपियों ने मां-बेटे की हत्या कर शवों को बेड के बॉक्स में डाल दिया और घर ताला लगाकर फरार हो गए। जाते समय हत्यारोपी अपने साथ स्कूट भी ले गए। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था।

Meerut News: PNB bank manager pregnant wife and son body found in bed

पीएनबी बैंक मैनेजर संदीप कुमार जब शाम को घर पहुंचे तो उन्हें घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पत्नी शिखा के मोबाइल पर कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर को उन्होंने इंतजार किया, लेकिन रात होती देख जब उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा अंदर सामान बिखरा हुआ था।

एक कमरे के बेड के अंदर शिखा और दूसरे कमरे के बेड के अंदर उनके 5 वर्षीय रूकांश का शव था। बदमाशों ने दोनों के हाथ बांध दिए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। पुलिस का अनुमान है कि वारदात दिन में अंजाम दी गई है। फिलहाल पुलिस ने तुरंत ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को भेज दिया। यह मामला रामलीला ग्राउंड कॉलोनी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे घर पर उनकी पत्नी शिखा और पांच वर्षीय बेटा रुद्रांश मौजूद था। इस मामले पर मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह बताया कि थाना हस्तिनापुर के अंतर्गत सोमवार शाम एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी और उसके बच्चे से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है और घर में ताला लगा हुआ है। पुलिस जब उनके घर पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़ा गया और छानबीन की गई तो पत्नी और बच्चा घर में मृत मिले।

एसएसपी रोहित सिंह बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोट कर हत्या की गई प्रतीत हो रहा है। इनकी शादी को 7 साल हुई थी। महिला के परिजनों को भी सूचित किया गया। पीड़ित की तरफ से कुछ लोगों पर शक जताया गया है। पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+