Meerut: प्रसव के लिए अस्पताल आईं 60 महिलाएं HIV पॉजिटिव, 35 ने दिया बच्चों को जन्म
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पिछले 16 महीनों में प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचीं 60 से 81 गर्भवती महिलाएं एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाई गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग की टीम एचआईवी के इन मामलों पर अपनी नजर बनाए हुए है। TOI की खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के ART यानी एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर की एक रिपोर्ट के बाद ये खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट में बताया कि लाला लाजपत राय अस्पताल में प्रसव के लिए पिछले 16 महीने में आई अब तक 81 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इनमें 35 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक बच्चों को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि सभी महिलाओं का इलाज चल रहा है।
बताया कि महिलाओं का ART सेंटर के माध्यम से इलाज जल रहा है और उन्हें दवाई दी जा रही है। सभी महिलाएं और बच्चे स्वस्थ हैं। एआरटी सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 के बीच मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं में एचआईवी के 33 नए मामले दर्ज किए गए।
जुलाई 2023 तक 13 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, 35 गर्भवती महिलाएं पहले से ही एचआईवी से प्रभावित पाई गईं थी। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रभावित महिलाओं का मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। फिलहाल वे ठीक हैं।
नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी ने बताया कि 18 माह पूरे होने पर नवजात बच्चों की एचआईवी जांच करायी जायेगी। वहीं, इस मुद्दे पर मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अखिलेश मोहन प्रसाद मीडिया से बातचीत की।
सीएमओ ने कहा कि मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में 60 महिलाओं में एचआईवी के मामले सामने आए हैं। हालांकि, सभी महिलाएं और नवजात बच्चे स्वस्थ हैं। कहा, "हमारे पास प्रभावित महिलाओं का विवरण (डाटा) नहीं है। प्रभावित महिलाओं का विवरण और उन्हें एचआईवी कैसे हुआ इसके कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।"
एचआईवी कैसे फैलता है?
एचआईवी तब फैल सकता है जब संक्रमित रक्त, वीर्य या योनि तरल पदार्थ शरीर में प्रवेश करते हैं। यह असुरक्षित शारीरिक संबंध के दौरान या नशीली दवाओं के इंजेक्शन या टैटू बनाने के लिए सुई साझा करने से या संक्रमित व्यक्ति के खून वाली सुई फंसने से फैल सकता है। एचआईवी गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान मां से बच्चे में भी फैल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications