अध्यापिका पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- बेरोजगार होने की वजह से करती थी टॉर्चर

अध्यापिका पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- बेरोजगार होने की वजह से करती थी टॉर्चर

मेरठ, 14 अप्रैल: कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में एक शख्य ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोप कंकरखेड़ा पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस के सामने खून से सना चाकू रखा वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Meerut News: Husband life lost his wife and surrender at Kankarkheda police station

यह मामला मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोक पुरी इलाके का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, देवेंद्र वर्मा ऑफ हैप्पी मकान नंबर-229 में अपनी अध्यापिका पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। आज सुबह देवेंद्र ने अपनी पत्नी प्रतिमा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद हथियार लेकर खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया। देवेंद्र ने खून से सना चाकू मेज पर रखते हुए पूरी कहानी सुनाई।

जिसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि 2009 में देवेंद्र उर्फ हैप्पी के साथ प्रतिमा वर्मा की शादी हुई थी। प्रतिमा सरधना थानाक्षेत्र के नानू गांव में प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका थी। शादी के बाद दोनों का एक दस साल का बेटा भी है। तो वहीं, देवेंद्र के पिता सेवानिवृत वकील हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर थाने में सरेंडर कर दिया है।

पूछताछ में उसने बताया कि बेरोजगार होने की वजह से वह काफी समय से डिप्रेशन में था। वहीं पत्नी बेरोजगार होने की वजह से उसे अक्सर टॉर्चर करती थी। पिछले दिनों दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई जो मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान पत्नी ने देवेंद्र को चाटा मार दिया था। जिसे देवेंद्र बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रच डाली।

गुरुवार को पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवेंद्र ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। इसके बाद वह कंकरखेड़ा थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+