Meerut News: बिहार की लड़की के साथ मेरठ में हैवानियत, तीन दिन तक कमरे में रखा बंद, बनाया वीडियो, दी धमकी
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार के रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम से दोस्ती करने के बाद काम दिलाने का बहाना बनाते हुए मेरठ बुलाया गया और तीन आरोपियों ने उसे तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
गैंग रेप करने के बाद लोगों ने धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया। दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद युवती मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंची और इस मामले को लेकर उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत करते हुए एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

युवती द्वारा एसएसपी से शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इस मामले में उसने थाने पर पहुंचकर शिकायत की थी लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल एसपी रोहित सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इंस्टाग्राम से हुई थी दोनों की मुलाकात: पीड़िता द्वारा बताया गया कि वह बिहार के पटना की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुई। उसने कहा कि वह मेरठ में एक जगह रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी और किराए पर कमरा लेकर रहती थी।
उसने यह भी कहा कि उसके बाद उसके कमरे पर आरोपी पहुंचा और उसे नौकरी दिलाने के बहाने इधर-उधर घूमता रहा। एक दिन उसने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की उसके बाद वह वहां से दिल्ली भाग गई।
पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद उसने मेरठ के रहने वाले मेरे कुछ जान पहचान के लोगों से मेरा दिल्ली का पता पूछ लिया और कुछ दिन पहले वह कर से मुझे दिल्ली से जबरन मेरठ उठा लाया। मेरठ लाने के बाद एक कमरे में उसने मुझे बंद कर दिया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ गैंगरेप किया।
धमकी दिया और बना लिया वीडियो: पीड़िता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि उन लोगों ने गैंगरेप के दौरान धमकी देते हुए मेरा वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद लोगों ने कहा कि यदि इस बारे में किसी से शिकायत करोगी तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे।
पीड़िता द्वारा एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। दावा किया जा रहा है की वीडियो में आरोपियों द्वारा उसे लड़की को जबरन खींचते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल इस मामले में पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications