Meerut: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, हमलावरों ने आंख भी फोड़ी
Meerut: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, हमलावरों ने आंख भी फोड़ी
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले (meerut) में 24 अक्टूबर की देर शाम एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हत्यारोपियों ने युवक की आंखें भी फोड़ दी। बताया जा रहा है दबंग लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद उसका शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में खून से लथपथ मिला था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह वारदात मेरठ जिले के थाना इंचोली के गांव जलालपुर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी बिजेंद्र (30) मजदूरी करता था। वो अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। बिजेंद्र के पिता बृजपाल की दस साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक बिजेंद्र के परिजनों की मानें तो वह मानसिक रूप से कमजोर था। बताया कि 24 अक्टूर की देर रात गांव के ही सोनू और सचिन घर आए और उसे अपने साथ बुलाकर ले गए।
सुबह के समय बिजेंद्र का शव गांव में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने उसकी एक आंख भी फोड़ दी। जिसके बाद मृतक बिजेंद्र के परिजनों इंचोली थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया और मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ पूनम सिरोही भी मौके पर पहुंची। इस मामले में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया, मृतक बिजेंद्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल तीन लोगो को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications