मेरठ: मां-बेटी की हत्या कर शव दफनाने वाला शमशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बुलडोजर से ढहाया घर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मां-बेटी की हत्या कर शवों को घर में दफनाने के मुख्य आरोपी शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शमशाद के पैर में गोली लगी है। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। बता दें, शमशाद ने धर्म छिपाकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा और जब पोल खुली तो महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शवों को घर में दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को शमशाद के घर से मां-बेटी के कंकाल बरामद किए थे।

Recommended Video

    मेरठ: मां-बेटी की हत्या कर शव दफनाने वाला शमशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बुलडोजर से ढहाया घर
    मां-बेटी की हत्या कर शव बेडरूम में ही गड्ढा खोदकर दफनाए

    मां-बेटी की हत्या कर शव बेडरूम में ही गड्ढा खोदकर दफनाए


    मामला मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के भूडबराल का है। यहां रहने वाले शादीशुदा युवक शमशाद ने एक महिला से पहले धर्म छिपाकर दोस्ती की और फिर दुष्कर्म के बाद शादी कर ली। इसका भेद खुलने पर आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बेडरूम में ही गड्ढा खोदकर दबा दिए। बुधवार को पुलिस ने फर्श तुड़वाकर दोनों के कंकाल बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी शमशाद भूडबराल नई बस्ती में प्रिया और उसकी बेटी कशिश के साथ रहता था। करीब पांच साल पहले शमशाद ने खुद को अमित गुर्जर बताकर प्रिया से दोस्ती की थी। 28 मार्च 2020 को शमशाद ने अपने साले के साथ मिलकर मां-बेटी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद प्रिया की मोदीनगर निवासी सहेली चंचल पर मां-बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था।

    मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ शमशाद

    मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ शमशाद

    पूछताछ में चंचल के शक जताने पर पुलिस ने शमशाद से सख्ती से पूछताछ की तो बुधवार तड़के शमशाद ने दोनों की हत्या करना कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के कंकाल बरामद किए। पुलिस ने भूडबराल स्थित शमशाद का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी शमशाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस शमशाद की पत्नी और साले की भी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

    पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

    पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

    बता दें, इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के नेता गोपाल शर्मा के साथ हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने लव जिहाद के तहत महिला की हत्या का आरोप लगाया। इसी के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पूरे थाने को सस्पेंड किए जाने की मांग की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+