Meerut: विवाहिता का युवक पर आया दिल तो पति-बच्चों को छोड़ पहुंची थाने, बोली- अपने प्रेमी के साथ रहूंगी
Meerut: विवाहिता का युवक पर आया दिल तो पति-बच्चों को छोड़ पहुंची थाने, बोली- अपने प्रेमी के साथ रहूंगी
मेरठ, 15 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां एक शादीशुदा और बाब बच्चेदार महिला को पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों का इश्क परवान चढ़ा तो बात महिला के पति तक पहुंच गई और घर में बवाल मच गया। मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि, महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसके मायकेवालों को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया। पति ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।

मामला मेरठ जिले के नौचंदी थाने का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, रिठानी निवासी महिला की शादी चार साल पहले नौचंदी के जयदेवीनगर में हुई थी। महिला का पिछले कुछ समय से मोहल्ले के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर परिवार में विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद दंपती नौचंदी थाने पहुंच गया। वहां महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। उधर, पति ने अपनी पत्नी पर धोखेबाजी का आरोप लगाया।
तो वहीं, पत्नी का कहना था कि वह अब किसी भी कीमत पर पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह हर हाल में अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। महिला पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने काफी देर तक महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन जब महिला किसी भी तरह पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने उसके मायकेवालों को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया। पति ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications