'भाभी से संबंध नहीं छोड़ सकता, तुमसे दूरी मंजूर', आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

मेरठ, 14 जून: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी के एक साल बाद अपनी 22 साल की पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जब इसकी वजह पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने कहा कि वह अपनी भाभी से प्यार करता है। उसके बिना एक पल भी नहीं रह सकता। पीड़ित पत्नी ने जेठ व अन्य दो लोगों पर गैंगरेप का भी आरोप लगाया है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एक साल पहले हुई थी शादी

एक साल पहले हुई थी शादी

मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव का है। यहां रहने वाली 22 साल की युवती की शादी 4 अप्रैल 2021 में मुंडाली थाना क्षेत्र अजराड़ा गांव निवासी युवक से हुई थी। युवती ने बताया कि शादी के बाद से ही उसको टॉर्चर किया जाने लगा। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल में पति, जेठ और जिठानी बेरहमी से मारपीट करते। कमरे में बंद करके रखा जाता और पति मानसिक रूप से टॉर्चर करता।

पति के भाभी से अवैध संबंध, कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा

पति के भाभी से अवैध संबंध, कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं। उसने खुद दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा। पति से इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। पति ने पत्नी ने धमकी देते हुए कहा कि मुझे तलाक मंजूर है। शौहर ने एक दिन साफ कह दिया, ''मैं अपनी भाभी से प्यार करता हूं। उसके बिना नहीं रह सकता हूं।''

जेठ और 2 अन्य पर गैंगरेप का आरोप

जेठ और 2 अन्य पर गैंगरेप का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 15 दिन पहले जेठ उसे घर ले जाने के लिए गाड़ी में ले गए। इस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जेठ व 2 अन्य ने गैंगरेप किया। इसके बाद मारपीट कर मरणाासन में अजराड़ा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। इस मामले में एसपी देहात केशव कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+