पांच लाख का इनामी हुआ Meerut का गैंगस्टर 'बदन सिंह बद्दो', पिछले चार साल से चल रहा था फरार

Badan Singh Baddo Meerut: पिछले चार साल से फरार चल रहे मेरठ के टीपीनगर के रहने वाले गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के सिर पर इनाम राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है।

Meerut gangster Badan Singh Baddo

Badan Singh Baddo Meerut: टॉप मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो पिछले 4 साल से फरार चल रहा है। फरार चल रहे बदन सिंह बद्दों पर गृह विभाग ने इनाम की राशि ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है।

पिछले दिनों डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने बदन सिंह बद्दो पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसपर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने गुरुवार को अपनी मुहर लगा दी और इनाम की धनराशि बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया। बता दें, बद्दो पर 5 लाख का इनाम घोषित होते ही मेरठ रेंज में पांच लाख के चार इनामी हो गए हैं।

Recommended Video

    Lucknow : Badan Singh Baddo पर बढ़ाई इनाम की राशि, चार साल से फरार चल रहा माफिया । UP News

    आपको बता दें कि इससे पहले मेरठ में तीन कुख्यात अपराधियों पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो पर हत्या, रंगदारी, वसूली जैसे गंभीर धाराओं में 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। बद्दो को हत्या के एक केस में उम्रकैद की सजा मिली हुई थी।

    लेकिन, 28 मार्च 2019 को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जाते वक्त बदन सिंह बद्दो 6 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मेरठ से फरार हो गया था। तब से लेकर आज तक पश्चिमी यूपी का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी बदन सिंह बद्दो फरार चल रहा है।

    बदन सिंह बद्दो के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके सिर पर 2.5 लाख का इनाम घोषित कर दिया था। वहीं, उसके फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई थी। खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक्टिव बदन सिंह बद्दो की पिछले दिनों विदेश में होने की तस्वीरें भी सामने आई थीं।

    ऐसा माना जाता है कि बदन सिंह बद्दो पिछले चार साल से अपने परिवार के साथ आस्ट्रेलिया में रह रहा है। हालांकि, उनकी लोकेशन फ्रांस, नीदरलैंड समेत कई देशों में भी पाई गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि फरार हो जाने के बाद बद्दो नेपाल के रास्ते विदेश भाग गया था।

    साल 1988 में मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो ने क्राइम की दुनिया में अपना कदम रखा था और साल 1996 में एक वकील की हत्या कर दी थी। इस मामले में बद्दो को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद साल 2011 में बद्दो ने मेरठ जिला पंचायत के सदस्य संजय गुर्जर को मौत के घाट उतार दिया था।

    इसके बाद साल 2012 में एक केबल नेटवर्क के संचालक पवित्र मैत्रे को मार डाला था। बद्दो को वकील रविन्द्र हत्याकांड मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। बद्दो 2017 से यूपी की फर्रूखाबाद सेंट्रल जेल में उम्र क़ैद की सज़ा काट रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+