दूसरी मंजिल से कूदकर देसी कुत्ते 'भूरा' ने किया सुसाइड, निगमकर्मियों के खिलाफ डॉग लवर्स ने खोला मोर्चा
Meerut: इस सोसाइटी में जब नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने गई तो एक कुत्ते ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद एनिमल लवर्स ने हंगामा काट दिया और निगमकर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से 'डॉग सुसाइड' का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शनिवार को एनिमल केयर सोसायटी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। दरअसल, मेरठ की एक कॉलोनी में नगर निगम द्वारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉग लवर्स ने इस घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए निगमकर्मियों और कॉलोनी के दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

किशोरी पर हुआ था पिटबुल ने हमला
बता दें कि विगत दिनों में मेरठ की वैष्णो धाम कॉलोनी में एक पिटबुल डॉग के हमले में एक किशोरी घायल हो गई थी। हमले के बाद कॉलोनी के दबंग लोगों ने पिटबुल मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एनिमल केयर सोसायटी के पदाधिकारी अंशुमाली वशिष्ठ के अनुसार जिनके पिटबुल घरों में बंद रहते हैं, उन कुत्ता मालिकों पर भी अपने कुत्तों को छोड़ने या कॉलोनी छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। जिसके बाद दबाव में आकर दो दिन पहले नगर निगम की टीम कॉलोनी में कुत्ते पकड़ने पहुंची।

निगमकर्मियों ने देसी कुत्ते को घेरा
एनिमल केयर सोसायटी के पदाधिकारियों का आरोप है कि नगर निगम की टीम को किशोरी को काटने वाला पिटबुल तो हाथ नहीं चढ़ा, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाले देसी कुत्ते 'भूरा' के पीछे दौड़ पड़े। जिससे घबराकर भूरा दो मंजिल पर चढ़ गया और उसने वहां से कूदकर 'सुसाइड' कर लिया।
Recommended Video

कुत्ते को सुसाइड करने पर किया मजबूर
डॉग लवर्स ने इस घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए कुत्ते को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले नगर निगमकर्मियों और कॉलोनी के दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं, कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications