मेरठ: मंदिर में फांसी पर लटका था युवती का शव, वहीं मिला चाकू और दीपों में भरा खून
मेरठ, 18 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां एक युवती का शव देवी मां के मंदिर में फांसी पर लटका हुआ मिला है। युवती की गर्दन को किसी तेज चाकू से काटा गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे युवती के परिजन उसका शव घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में अलग-अलग चर्चाएं हैं।

यह मामला मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र एक गांव की है। खबर के मुताबिक, युवती ने गांव के ही मंदिर में जाकर माता को खुश करने के लिए अपनी बलि दे डाली। बताया गया कि मंगलवार शाम को युवती मंदिर में गई थी, जहां उसने पूजा करने के लिए पहले दीपक जलाए। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन काटी और सभी दीयों में अपना खून डाला। उसने देवी पर अपना खून चढ़ाया और फिर फांसी लगा ली। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर जंगल की ओर है। ऐसे में कम ही लोग वहां जाते हैं।
शाम को गांव का कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में गया, तो वहां युवती का शव लटका देखकर गांव वालों को सूचित किया। युवती के बलि देने की आशंका के चलते गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण व युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले आए और अंतिम संस्कार करा दिया। बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर एक चाकू और दीपों में खून मिला है। वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications