लव मैरिज के 2 साल बाद बीवी को किराए के मकान में छोड़ फरार हो गया शौहर, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहने वाले एक युवक ने मेरठ की रहने वाली युवती को सुनहरे सपने दिखाकर प्रेमजाल में फंसाया। युवती ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर युवक से दो साल पहले लव मैरिज की। अब वही युवक युवती को अकेला छोड़कर फरार हो गया है। मेरठ में किराए के मकान में रह रही पीड़िता को खाने तक के लाले पड़ गए हैं। मकान मालिक तीन महीना का किराया मांग रहा है। पीड़ित युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

दो साल पहले की थी लव मैरिज
दरअसल, मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के मशकूर नगर का है। यहां रहने वाली युवती फरजाना के मुताबिक, उसने परिजनों के विरोध के बावजूद दो साल पहले बिजनौर निवासी परवेज से लव मैरिज की थी। दंपत्ति काफी समय तक गाजियाबाद में रहे। युवती का कहना है कि लगभग पांच महीने पहले परवेज उसे लेकर मेरठ आ गया और यहां किराए के मकान में रहने लगा। करीब दो महीने पहले परवेज उसे बिना कुछ बताए अचानक घर से चला गया।
पति ने अपने पास रखने से किया इनकार
शौहर के जाने के बाद फरजाना लगातार उसके मोबाइल पर कॉल करती रही। फरजाना का आरोप है कि परवेज ने उसे अपने पास रखने से साफ इनकार कर दिया। आलम यह है कि अब फरजाना पर तीन महीने का मकान का किराया चढ़ गया है। यहां तक कि उसके खाने-पीने के भी लाले पड़ गए हैं। फरजाना का कहना है कि फिलहाल उसका खर्च उसके मायके वाले उठा रहे हैं। पीड़िता ने नौचंदी थाने में तहरीर देते हुए धोखेबाज शौहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications